Subhadra Yojana Odisha Government: ओडिशा सरकार ने समाज के कुछ खास वर्गों की मदद और उत्थान के लिए “सुभद्रा योजना” शुरू की है। इस लेख में सुभद्रा योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी गई हैं, जैसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और आवेदन की स्थिति कैसे जांचें।
Subhadra Yojana Odisha Government क्या है?
सुभद्रा योजना के तहत गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल ₹50,000/- की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि 5 वर्षों तक हर साल ₹10,000/- के रूप में दी जाएगी।
- पहली किश्त ₹5000/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जाएगी।
- दूसरी किश्त ₹5000/- रक्षाबंधन पर दी जाएगी।
योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी।
पात्रता
- 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
- वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज:
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
पात्रता मानदंड:
- महिला का ओडिशा की निवासी होना अनिवार्य है।
- केवल महिलाओं को ही आवेदन करने की अनुमति है।
- उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जन्म तिथि 02-07-1964 से 01-07-2003 के बीच होनी चाहिए।
- जिनके पास NFSA और SFSS कार्ड हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।
- जिनके पास कार्ड नहीं है, वे आवेदन कर सकती हैं यदि परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है।
- 2024 से 2028 के बीच 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं भी पात्र हैं।
- सरकारी और आउटसोर्स कर्मचारी भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
अपात्रता मानदंड:
- जो महिलाएं सरकारी पेंशन योजना के तहत ₹1500/- या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त कर रही हैं।
- केंद्र या राज्य सरकार में स्थायी/संविदा कर्मचारी।
- 1 जुलाई 2024 तक 21 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं।
- संसद या विधानसभा की वर्तमान/पूर्व सदस्य।
- जो महिलाएं इनकम टैक्स भरती हैं।
- नगर निगम, नगर पंचायत या पंचायत राज संस्थानों की निर्वाचित प्रतिनिधि (वार्ड सदस्य और पार्षद को छोड़कर)।
- जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित या 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि है।
- जिनके पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर, छोटे ट्रक, व्यावसायिक वाहन को छोड़कर) है।
सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- “CSC Login” बटन पर क्लिक करें।
- डिजिटल सेवा कनेक्ट पेज पर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर “Submit New Application” पर क्लिक करें।
- आधार नंबर डालकर “Submit” करें।
- यूजर सहमति (User Consent) को स्वीकार करें।
- e-KYC वेरीफाई करें (फिंगरप्रिंट, रेटिना स्कैन, OTP विकल्प)।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” करें।
- आवेदन को प्रीव्यू करें और सबमिट करें।
सुभद्रा योजना का उद्देश्य:
- इस योजना के लिए ओडिशा सरकार ने ₹10,000 करोड़ का बजट रखा है।
- यह योजना 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करेगी।
- महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का संचालन करेगा।
- प्रत्येक पात्र महिला को कुल ₹50,000/- की सहायता मिलेगी।
- वार्षिक ₹10,000/- सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक दी जाएगी।
- सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- पहली किश्त ₹5000/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर दी जाएगी।
- दूसरी किश्त रक्षाबंधन (अगस्त) पर दी जाएगी।
- जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक है, वे योजना के लिए अपात्र हैं।
- आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
- डिजिटल साक्षरता अभियान भी चलाया जाएगा।
- ग्राम पंचायत/शहरी निकाय की 100 महिलाओं को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- हेल्पलाइन नंबर 14678 उपलब्ध होगा।
आवेदन ऑफलाइन भी किए जा सकते हैं:
- आंगनवाड़ी केंद्र
- ब्लॉक ऑफिस
- मो सेवा केंद्र
- जन सेवा केंद्र
कुल बजट और लॉन्च तिथि:
- कुल बजट: ₹55,825 करोड़।
- योजना लॉन्च तिथि: 17 सितंबर 2024।
आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।
सुभद्रा योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है। यदि आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।
Income Tax on FD: बैंक FD निवेशकों के लिए बड़ी खबर! अब देना होगा इतना टैक्स